फिल्म 'हैवान' से सामने आया सैफ अली खान और अक्षय कुमार का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
लगभग 17 साल बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से उनके लुक भी सामने आ चुके हैं। एक्टर्स के लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की गई है। जानिए, कब थिएटर में दस्तक देगी यह फिल्म?
पोस्टर में खूंखार नजर आए अक्षय कुमार
फिल्म ‘हैवान’ का पोस्टर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस पोस्टर में उनका लुक काफी खूंखार दिख रहा है। वहीं सैफ अली खान भी काफी अलग नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ लिखा है, ‘एक को सबकुछ दिखता है, एक से कुछ मिस नहीं होता है। हैवानियत अब नहीं रुकेगी।’
आगे लिखा है, ‘फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।’
फिल्म में अक्षय कुमार का होगा नेगेटिव रोल
फिल्म के पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि इसमें दोनों एक्टर्स के किरदार दर्शकों को हैरान करेंगे। कुछ महीने पहले एक इवेंट में अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म ‘हैवान’ में वह नेगेटिव रोल करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने कहा था, ‘मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।’
अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर भी हिंट दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं सोच रहा था कि मुझे यह रोल करना चाहिए या नहीं। इस फिल्म में अंत में मैं हार जाता हूं। हैवान हार जाता है।’ वहीं सैफ अली खान के रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को ‘हेरा फेरी’ फेम निर्देशक प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।