शिल्पा शेट्टी के पूर्व प्रेमी अक्षय और पति राज कुंद्रा अब पार्टनर बन गए हैं। दोनों ने साथ मिलकर एक नया चैनल लांच किया है।
शिल्पा शेट्टी के पूर्व प्रेमी अक्षय कुमार और शिल्पा के पति राज कुंद्रा जब एक साथ दिखाई दें तो आश्चर्य तो होगा ही। लेकिन इस बार दोनों न सिर्फ साथ दिखे बल्कि दोनों ने एक चैनल भी साथ में लांच किया।
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का कभी सीरियस अफेयर चला था लेकिन अक्षय ने शिल्पा को साइड लाइन करते हुए ट्विंकल खन्ना के साथ सात फेरे ले लिए। इसके बाद शिल्पा और अक्षय में बातचीत भी बंद हो गई।
दोनों परिवारों में बढ़ गई है नजदीकियां
हीरोइन शिल्पा शेट्टी ने बाद में राज कुंद्रा से शादी करके अपना घर बसा लिया। इसके बाद धीरे-धीरे अक्षय और शिल्पा ने प्रोफेशनल रुख अपनाते हुए बातचीच भी शुरू कर दी।
अब तो यह बताया जाता है कि शिल्पा और ट्विकल में भी अच्छी दोस्ती हो गई है। अब तो दोनों परिवारों के सदस्य एक दूसरे को पार्टियों में भी आमंत्रित करते हैं।
पार्टनरशिप में मार्च से दिखाई देगा वह चैनल
हाल ही में अक्षय कुमार और राज कुंद्रा ने एक बेस्ट डील टीवी भी साथ लांच किया है। दोनों की पार्टनरशिप का यह चैनल 18 मार्च से दिखना शुरू हो जाएगा।
राज कुंद्रा इस चैनल के फाउंडर सीईओ हैं और अक्षय कुमार चैनल के को-ऑनर। दोनों ही को चैनल साथ में लांच करने से बेहद उत्साहित हैं।