फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी के साथ अक्षय को 'चढ़ गई है' गोल्ड का हुआ रिलीज, फैंस को आया पसंद

Thu, 12 Jul 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘गोल्ड’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'नैनों ने बांधी' काफी दर्शकों को पसंद आया। अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार और मौनी रॉय की इस गाने का नाम 'चढ़ गई है' है। 
विज्ञापन


इस गाने में अक्षय कुमार का बेहतरीन डांस उनके फैंस का दिल जीत लेगा। 'चढ़ गई है' गाने को विशाल डडलानी के बेहतरीन आवाज में गाया है। गाने के बोल व्यास ने लिखे हैं जबकि सचिन-जिगर ने म्यूजिक दिया है। गाने को सुनने के बाद आप भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे। इस गाने में फिल्म की हीरोइन मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि मौनी अक्षय के डांस स्टेप को देखकर काफी शर्मिंगी महसूस कर रही हैं। गौरतलब है कि मौनी रॉय फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। 

बात करें फिल्म गोल्ड की तो इसकी कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें