फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय और भूमि ने खड़ा किया 'बखेड़ा', देखें 'टॉयलेट एक..' का नया गाना

Wed, 05 Jul 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
टॉयलेट एक प्रेम कथा
विज्ञापन
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से देश भर को एक खास मैसेज देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का एक नया गाना 'बखेड़ा' रिलीज हो गया है। इस गाने को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहन ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


इस गाने में अक्षय और भूमि पेडनेकर के प्यार में आ रही रुकावटों को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय और भूमि की के‌मिस्ट्री काफी अच्छी है। इससे पहले फिल्म का गाना 'हंस मत पगले' रिलीज हुआ था। जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी।

इसके बाद इसका फीमेल वर्जन भी रिलीज हुआ था। जिसे श्रेया घोसाल ने गाया है। बता दें कि फिल्म में भूमि गांव-गांव में टॉयलेट बनवाती हैं। इसमें उनका साथ अक्षय कुमार देते हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित है। ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है। फिल्‍म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें