अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से देश भर को एक खास मैसेज देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का एक नया गाना 'बखेड़ा' रिलीज हो गया है। इस गाने को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहन ने अपनी आवाज दी है।
इस गाने में अक्षय और भूमि पेडनेकर के प्यार में आ रही रुकावटों को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय और भूमि की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। इससे पहले फिल्म का गाना 'हंस मत पगले' रिलीज हुआ था। जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी।
इसके बाद इसका फीमेल वर्जन भी रिलीज हुआ था। जिसे श्रेया घोसाल ने गाया है। बता दें कि फिल्म में भूमि गांव-गांव में टॉयलेट बनवाती हैं। इसमें उनका साथ अक्षय कुमार देते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित है। ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है। फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।