फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने ली गोरिल्ला संग सेल्फी, प्रशंसक बोले- "अपने साथ 'हेरा फेरी 3' में कर लो कास्ट.."

Thu, 17 Feb 2022 04:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा काम करने वाले कलाकारों में से एक हैं। बच्चन पांडे के रिलीज डेट की घोषणा के बाद अब उनका नया एड सामने आया है। इस एड में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री अदा शर्मा  गोरिल्ला संग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस एड को देखने के बाद अब अक्षय और अदा के प्रशंसक एक खास रिक्वेस्ट करने लगे हैं। उनका कहना है कि अक्षय अपनी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में इस गोरिल्ला को भी अपने साथ कास्ट कर सकते हैं, आइडिया बुरा नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो की शुरुआत में अक्षय कुमार दुकानदार से पीने के लिए ड्रिंक मांगते हैं और तब ही एक गोरिल्ला शहर पर हमला कर देता है। सभी लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। इतने में अदा शर्मा अचानक अक्षय कुमार के सामने आती हैं और उन्हें गोरिल्ला के साथ एक तस्वीर लेने के लिए कहती हैं।

ड्रिंक का एक घूंट लेने के बाद, अक्षय कुमार आदा खान को उठाकर एक बिल्डिंग की छत पर ले जाते हैं। जैसे ही अक्षय गोरिल्ला के साथ अदा की तस्वीर लेने लगते हैं, अदा अक्षय से सेल्फी लेने के लिए कहती हैं। इसके बाद अक्षय कुमार गोरिल्ला को सेल्फी के लिए बुलाने के लिए सीटी बजाते हैं और गोरिल्ला भी कैमरे की तरफ जीत का चिन्ह दिखाते हुए पोज़ करने लगता है।
विज्ञापन

फैंस ने कमेंट सेक्शन में अक्षय कुमार की इस एड पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ''इस गोरिल्ला को हेरा फेरी 3 में ले लो.''। बता दें कि अक्षय कुमार की 2006 में आई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के दूसरे भाग में एक गोरिल्ला भी था। उसी से संकेत लेते हुए फैन ने अक्षय से इस गोरिल्ला को अगली फिल्म का भी हिस्सा बनाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें