फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार @59: क्यों हर सिचुएशन में जेन-जी के फेवरेट हैं खिलाड़ी कुमार? अभिनय के अलावा यहां भी दबदबा कायम

Wed, 09 Sep 2026 06:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सिर्फ फिल्मों में खिलाड़ी नहीं है, बल्कि वो मीम की दुनिया के भी खिलाड़ी हैं। हर परिस्थिति के लिए उनका कोई ना कोई मीम सूट हो ही जाता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अक्षय के सबसे फेमस और फनी मीम्स के बारे में। 
 
विज्ञापन
अक्षय कुमार के यादगार मीम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनकी झलकियां आज भी हमें मीम के जरिए देखने को मिल जाती हैं। उनके इस जन्मदिन पर नजर डालिए उनके कुछ खास मीम्स पर। 
विज्ञापन




जोर-जोर से बोलके सबको स्कीम बता दे  
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' अक्षय के करियर की ऐसी फिल्म है, जिससे कई मीम्स बने हैं। उन्हीं में से एक है- 'जोर-जोर से बोलके सबको स्कीम बता दे।' दरअसल फिल्म के एक सीन में अक्षय, राजपाल यादव को पैसे डबल करने की स्कीम के बारे में बताते हैं। इसी बीच राजपाल चौंककर जोर से बोल देते हैं। तब अक्षय, राजपाल के बाल पकड़कर ये डायलॉग बोलते हैं। यह मीम यूजर्स रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

 


भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप
फिल्म 'वेलकम' भी अक्षय की टॉप कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के भी कई मीम बने हैं। उन्हीं में से एक है- 'भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप। ' ये डायलॉग अक्षय, नाना पाटेकर से बातचीत करते हुए कहते हैं, जब नाना उन्हें बताते हैं कि उन्हें एक्टिंग में रुची है। साथ ही अक्षय दिखावे और झूठी तारीफ के लिए इस डायलॉग का इस्तेमाल करते हैं।



बहन डर गई, बहन डर गई
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों का नाम हो और 'भागम भाग' का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फिल्म भागम भाग भी एक तरह से मीम्स की डिक्शनरी है। इसके हर दूसरे सीन में एक ना एक मीम का रिफरेंस तो आ ही जाता है। उन्हीं में से एक ये है- 'बहन डर गई, बहन डर गई।' इस डायलॉग में अक्षय अपनी कलीग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब वो शोर मचाकर लोगों को बुला लेती है, तो अक्षय लोगों को देखकर बचने के लिए ये डायलॉग बोलने लगते हैं।



औरत बनने का शौक है, हां औरत बनने का शौक है
फिल्म 'भूल भुलैया' अक्षय कुमार की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में उनकी, राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग काफी शानदार रही है। इसी फिल्म का ये डायलॉग काफी मीम्स में यूज किया जाता है। सीन में अक्षय महल की भूतनी की तलाश करते हैं और राधा का भाई इस दौरान घुंघरू पहन कर भागते हुए दिखता है। तब अक्षय उनसे तंज कसते हुए ये सवाल करते हैं। 



तू समझा...नहीं तू नहीं समझा
फिल्म 'दीवाने हुए पागल' में कॉमेडी एक्टर्स की भरमार देखने को मिलती है। इस सीन में अक्षय विजय राज को पहले कुछ समझाते हैं, फिर मुस्कुराते हुए पूछते हैं- 'तू समझा...नहीं तू नहीं समझा।' ये डायलॉग भी अक्षय के टॉप मीम्स में शामिल है।



क्या बोल रहा था तू, तेरा दिमाग गरम हो गया तो तू क्या कर लेगा
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर जैसे कॉमेडी स्टार्स से सजी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' भी शानदार कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय एक डॉन का किरदार निभाते हैं। इस सीन में जब परेश रावल ऊंची आवाज में अक्षय से बात करते हैं, तो अक्षय पूछते हैं- 'क्या बोल रहा था तू, तेरा दिमाग खराब हो जाएगा तो तू क्या कर लेगा?' इसपर परेश जवाब देते हुए कहते हैं- 'मैं बोल रहा था कि एक बार अगर मेरा दिमाग गरम हो गया, तो ठंडा भी फटाफट हो जाता है।'



छोटी-छोटी बातें पकड़ता है, छोटू
अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का यह डायलॉग काफी पॉपुलर है। फिल्म को फैंस ने भी काफी प्यार दिया था। इस सीन में अक्षय झूठी बातें करके कादर खान को मक्खन लगाने की कोशिश करते हैं, इस बीच राजपाल यादव उनकी झूठी बातों को पकड़ लेते हैं। तब अक्षय, राजपाल का गाल खींचते हुए कहते हैं- 'छोटी-छोटी बातें पकड़ता है, छोटू।'



नहीं... सच्ची? मैं नहीं मानता
'खट्टा मीठी' ऐसी फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और स्टोरीलाइन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। इसका ये डायलॉग भी मीम्स की दुनिया में काफी पॉपुलर है। दरअसल, फिल्म में अक्षय हमेशा दुखों से घिरे रहते हैं। इस बीच जब कुछ खुशी का पल आता है, तो उन्हें यकीन नहीं होता और उनके मुंह से निकलता है- 'नहीं... सच्ची? मैं नहीं मानता।'




मेरा सुपरस्टार...मेरा ऑस्कर
अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' भी अक्षय की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का ये डायलॉग मीम्स की दुनिया में काफी पॉपुलर है। खासकर 'धुरंधर' के रिलीज के बात इसे और पॉपुलैरिटी मिली क्योंकि 'तीस मार खान' में निर्देशक बने अक्षय कुमार ने यह डायलॉग अभिनेता बने अक्षय खन्ना के लिए बोला था।



मैं कहा हूं?
फिल्म 'दे दना दन' भी अक्षय की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में जब अक्षय बेहोश हो जाते हैं तो उनके और अर्चना पूरनसिंह के बीच काफी मजेदार बातचीत देखने को मिलती है। जब अक्षय होश में आते हैं, तो कहते हैं- मैं कहा हूं? और अर्चना गुस्से में जवाब देती हैं- 'तेरी सासू मां के घर, गजनी की औलाद।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें