फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे आया अक्षय कुमार का पैर

Wed, 22 May 2013 04:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक फिल्म की शूटिंग करते समय घायल हो गए हैं। ट्रक का एक पहिया उनके पैर से गुजर गया। यह घटना मंगलवार की है। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार एक एक्शन सीन के दौरान उस समय घायल हो गए जब उनके पैर की अंगुलियों पर से एक ट्रक गुजर गया। उन्हें तुरंत वर्सोवा स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई।

यह घटना फिल्म सिटी में 21 मई की शाम को हुई। अक्षय उस समय 'थुपक्की' नाम की फिल्म के हिंदी रिमेक की शूटिंग कर रहे थे। तेज गति से भागते हुए एक ट्रक के साथ एक्शन सीन फिल्माया जा रहा था।
विज्ञापन


ड्राइवर की टाइमिंग गड़बड़ा गई। अक्षय ने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रक का पहिया अक्षय के पैर की अंगुलियों पर से गुजर गया।

यह देख यूनिट के सदस्य घबरा गए और तुरंत अक्षय को अस्पताल ले जाया गया। अक्षय की पत्नी ट्विंकल भी तुरंत यह खबर सुन अस्पताल पहुंची। राहत की बात है कि अक्षय की चोट बहुत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें