हाल ही में अक्षय के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जब पहली बार अपनी बेटी को पहली बार गोद में उठाया तो वे बेहद भावुक हो गए।
अक्षय ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि, अपने बच्चे को पहली बार गोद में उठाने से बड़ा कोई अहसास नहीं होता। मैं चाहता हूं कि मैं आप को बता सकूं कि इस वक्त मैं कितना खुश हूं।"
अक्षय ने लिखा, "मेरी जिंदगी के इस विशेष समय में, मैं आप सभी से मिले प्यार के लिए शुक्रिया देना चाहता हूं।" अक्षय ने बेटी पहले ये भी बताया था कि उनकी नन्ही परी अपनी मां ट्विंकल और नानी डिम्पल कपाड़िया जैसी दिखती है।