सी स्टूडियोज का पोस्ट
आज सी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'अक्षरधाम' का पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, 'आतंक की एक शाम। बेमिसाल वीरता की एक रात। यहां अक्षरधाम ऑपरेशन वज्र शक्ति का पहला लुक है, एक ऐसी कहानी जिसे भारत कभी नहीं भूलेगा! ट्रेलर कल रिलीज होगा। देखते रहिए। 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। #अक्षय खन्ना।' फिल्म का यह पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वह इस पोस्टर पर लाल दिल वाले और फॉयर इमोजी बरसा रहे हैं।
फिल्म 'अक्षरधाम'
'अक्षरधाम' में अक्षय खन्ना एनएसजी अधिकारी मेजर हनुत सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय के अलावा गौतम रोडे, विवेक दहिया, अक्षय ओबेरॉय और अभिलाष चौधरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह एक थ्रिलर एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है। अक्षरधाम 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' का स्टैंडअलोन सीक्वल है, जो 2008 के मुंबई हमलों पर केंद्रित थी।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: 'माई जान...' सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की सालगिरह पर लुटाया पति जहीर पर प्यार, देखें तस्वीरें