फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे यकीन ही नहीं हुआ’, अक्षरा सिंह ने ‘ईठा’ का हिस्सा बनने पर जताई खुशी; श्रद्धा कपूर को लेकर कही ये बात

Mon, 29 Jun 2026 03:51 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshara Singh: ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब अक्षरा सिंह के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। वो श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ में नजर आएंगी। जानिए फिल्म मिलने पर कैसा था अक्षरा का रिएक्शन और किरदार के बारे में क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
ईठा में नजर आएंगी अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के 'घिस घिस घिस' गाने में नजर आईं। इस गाने ने सबका ध्यान खींचा है और अब अक्षरा ने खुलासा किया है कि वो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' में भी नजर आएंगी।

श्रद्धा के साथ स्क्रीन साझा करना खास बात

विज्ञापन

एनडीटीवी से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि जैसे ही मैंने 'ईठा' के बारे में सुना, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। जब मुझे पहली बार इस फिल्म के लिए कॉल आया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं बहुत नर्वस और इमोशनल भी थी। मैं हमेशा से लक्ष्मण उतेकर की बहुत बड़ी फैन रही हूं।

जब मुझे पता चला कि मैं उनके डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हूं, तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल था। श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए अक्षरा ने कहा कि जब मुझे पता चला कि श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो मेरी खुशी और बढ़ गई। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस और बहुत ही विनम्र इंसान हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास है।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार के बारे में नहीं दी जानकारी
हालांकि, अक्षरा ने 'ईठा' में अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जी। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जितना हो सके उतना प्यार देंगे।

विज्ञापन

ईठा - फोटो : सोशल मीडिया
28 अगस्त को रिलीज होगी ‘ईठा’
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित 'ईठा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ईठा’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें