एक्टर-डायरेक्टर आकाशदीप साबिर जल्द ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम होगा 'पोस्टमैन'। यह फिल्म पोस्टमैन उमाकांत मिश्रा की वास्तविक कहानी पर आधारित होगी। डाकिया उमाकांत मिश्रा पर कानपुर के जिला मुराद में राजेंद्र नगर डाकघर से 57 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था और तीन सौ से अधिक तारीखों के बाद 2013 में उमाकांत मिश्रा निर्दोष साबित हुए। अब उन पर फिल्म बन रही है।