आकाश ठोसर की नई फिल्म 'FU' के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
इस फिल्म का टीजर सलमान खान ने रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया था। 'FU' में मुख्य भूमिका आकाश ठोसर निभा रहे हैं जो इससे पहले 'सैराट' फिल्म में दिखे थे।
'FU' को अभिनेता महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उन्होंने महत्वपूर्ण रोल भी निभाया है। इसके अलावा बोमन ईरानी, सचिन खेड़ेकर, ईशा कोप्पिकर, कश्मीरा शाह और भारती अचरेकर भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कॉलेज में कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 2 जून को रिलीज होगी।