तमिल सिनेमा में 'थाला' निकनेम रखने वाले अजीत कुमार की 'विवेगम' रिलीज होने के एक माह बाद भी सिनेमाघरों पर छाई हुई है। ये फिल्म रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर रही है। पर साथ ही अजीत कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर भी लाई है। जी हां, अजीत कुमार इस हाल में नहीं हैं कि वो अभी शूटिंग में हिस्सा ले पाएं।
विवेक ओबेरॉय की 'विवेगम' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, कुछ यूं टूटे रिकॉर्ड
अजीत कुमार 'विवेगम' की भारी भरकम शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। घायल होने के बावजूद उन्होंने जोरदार स्टंट सीन किए। पर अब खबर आ रही है कि कुछ दिनों पहले ही अजीत कुमार को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान करीब दो घंटों तक उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर वो लंबे समय तक अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं, तो कम से कम तीन माह तक आराम करें।
कार रेसर से यूं सुपरस्टार बने 'थाला' अजीत कुमार, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक