फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के टीजर पर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, समय और रनटाइम का किया खुलासा

Thu, 27 Feb 2025 06:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुड बैड अग्ली' का टीजर कल यानी 28 फरवरी को रिलीज होगा। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म पर नया अपडेट साझा करते हुए इसकी अवधि का भी खुलासा कर दिया है। 
 
विज्ञापन
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अजित इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के टीजर को लेकर नया अपडेट साझा किया है। हालांकि, निर्माताओं ने पहले ही टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया था, लेकिन आज उन्होंने इसके समय का खुलासा किया है।

विज्ञापन

गुड बैड अग्ली के टीजर पर अपडेट
'गुड बैड अग्ली' का टीजर कल यानी 28 फरवरी को रिलीज होगा। निर्माताओं ने आज दोपहर सोशल मीडिया पर घोषणा की कि टीजर कल शाम 7:03 बजे रिलीज किया जाएगा। टीजर की अवधि 94 सेकंड है। निर्माताओं ने सभी थाला प्रशंसकों से वादा किया कि वे टीजर के साथ गुड बैड अग्ली की दुनिया की एक पागल झलक दिखाएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट
इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया था। दरअसल, यह फिल्म को पहले पोंगल 2025 के मौके पर रिलीज किया जाना था, क्योंकि अजित की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' की रिलीज को रास्ता दिया गया था, लेकिन अंतिम समय में 'विदामुयार्ची' की रिलीज को भी आगे खिसका दिया गया था। ऐसे रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

अजित का लुक
रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। वहीं उनके एक किरदार काले बाल वाले युवा का होगा। कुछ हिस्सों में वे पोनीटेल के साथ नजर आएंगे। हालांकि, आधिकारिक जानकारियों का इंतजार बाकी है। यह एक को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जाएगा। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम करेंगे और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें