फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajaz Khan: अश्लील कंटेंट पर हुआ विवाद, उल्लू एप ने हटाया शो 'हाउस अरेस्ट'; एजाज खान पर मामला दर्ज

Sat, 03 May 2025 07:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajaz Khan Reality Show House Arrest Controversy: पहले भी कई बार विवादों में रह चुके एजाज खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट दिखाए जाने पर बवाल मचा हुआ है। बढ़ता विवाद देख उल्लू एप ने इस शो को हटा लिया है।
विज्ञापन
एजाज खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू एप ने अपने रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को अश्लील कंटेंट और भारी विरोध के बाद हटा लिया है। अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) द्वारा होस्ट किया गया यह शो सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का शिकार हुआ था। शो के एक वायरल वीडियो में महिलाओं को जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने के लिए उकसाते हुए दिखाया गया है, जिसने इस विवाद को और भड़का दिया। यह विवाद इतना बड़ा कि उल्लू एप को एक्शन लेकर एप से शो हटाना पड़ा। वहीं मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में एजाज खान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर भड़के फैंस
29 अप्रैल को ‘हाउस अरेस्ट’ का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें होस्ट एजाज खान कथित तौर पर महिला प्रतिभागियों को उनकी सहमति के बिना इंटीमेट सीन करने के लिए मजबूर करते दिखे। वीडियो में कुछ कंटेस्टेंट्स असहज और इनकार करते नजर आए, फिर भी उन्हें अश्लील टास्क्स और कपड़े उतारने जैसे चैलेंज दिए गए। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया।

उल्लू ने डिलीट किए एपिसोड
यूजर्स ने शो पर अश्लीलता की हद पार करने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। कई लोगों ने इसे बच्चों के लिए भी असुरक्षित बताया, क्योंकि ओटीटी कंटेंट पर कोई सख्त नियमन नहीं है। वहीं, शो के निर्माताओं के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। पीटीआई के अनुसार, उल्लू एप ने बढ़ते दबाव के चलते शो के सभी एपिसोड्स को अपनी वेबसाइट और एप से हटा लिया।
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को NCW ने शो के होस्ट और अभिनेता एजाज खान के साथ-साथ उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी किया। NCW ने इस मामले में 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है।

House Arrest Row: NCW ने एजाज खान को किया तलब, 'हाउस अरेस्ट' के अश्लील कंटेंट पर की उल्लू एप की आलोचना 
विज्ञापन

राजनीतिक खेमे में हलचल और सेंसरशिप की मांग
शो के खिलाफ नाराजगी केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रही। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसदीय समिति में इस मुद्दे को उठाया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियम लागू करने की मांग की। बीजेपी के कई नेताओं ने भी शो को नैतिकता के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की।
यह विवाद उस समय और गहरा गया, जब लोगों ने उल्लू ऐप पर पहले से मौजूद बोल्ड और अश्लील कंटेंट पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट के लिए ब्लॉक किया था। अब ‘हाउस अरेस्ट’ ने ओटीटी पर सेंसरशिप और नियमन की बहस को फिर से हवा दे दी है।
बढ़ता विवाद देख मुंबई पुलिस ने एजाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें