मलयालम से अलग होगा हिंदी वर्जन
उन्होंने आगे बताया कि मलयालम वर्जन ज्यादा फैमिली ड्रामा पर आधारित है, जबकि हिंदी वर्जन को फैमिली थ्रिलर का टच दिया गया है। अभिषेक के मुताबिक, यही इस फिल्म की खासियत होगी। उन्होंने कहा, ‘जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, तब दर्शकों को दोनों फिल्मों की दुनिया में साफ फर्क देखने को मिलेगा।’
‘दृश्यम' फिल्म के बारे में
बता दें कि हिंदी वर्जन में अजय देवगन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में नजर आएंगे, जबकि मलयालम वर्जन में मोहनलाल लीड रोल निभा रहे हैं।