फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठा योद्धा के बाद चाणक्य बनेंगे अजय देवगन, एक और बायोपिक का किया खुलासा

Wed, 11 Jul 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'रेड' में इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले दिग्गज कलाकार अजय देवगन जल्द ही अपने फैंस को ढेर सारी फिल्मों का तोहफा देने वाले हैं। पता हो कि इन दिनों वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'धमाल' के सीक्वल 'टोटल धमाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अजय देवगन की एक और बड़ी फिल्म का खुलासा हो गया है। 
विज्ञापन


अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म का खुलासा खुद ट्विटर पर किया है। उनकी यह फिल्म भारत के महान दार्शनिक, विचारक और अर्थशास्त्री चाणक्य की बायोपिक है। गौरतलब है कि अजय देवगन फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग के अलावा वह मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे का बायोपिक भी कर रहे हैं। 

वहीं चाणक्य की बायोपिक में काम करना अजय देवगन के फिल्मी करियर की यह दूसरी फिल्म कहलाने वाली है। जिसमें वह किसी की बायोपिक में काम करते नजर आएंगे। चाणक्य की बायोपिक का निर्देशन स्पेशल 26 और नाम शबाना जैसी शानदार फिल्में कर चुके निर्देशक नीरज पांडे करेंगे। बात करें अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की तो उनकी यह मल्टीस्टारर फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें