फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान, सैयद अब्दुल रहीम बन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अभिनेता

Sat, 01 Oct 2022 11:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म पहले 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म 'दृष्यम 2' का टीजर सामने आया था और अब उनकी फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'मैदान' 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन 'अब्दुल रही' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 23 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म को अगले साल ही रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

अजय देवगन ने एक ट्वीट कर अपनी फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान किया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक अज्ञात नायक, सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। मैदान 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।' अजय देवगन के इस ट्वीट से फैंस काफी खुश हुए हैं। हर कोई अभिनेता को स्क्रीन पर एक बार फिर से देखना का इंतजार कर रहा है।


  

'मैदान' का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है, जो 'बधाई हो' जैसी शानदार फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। अगले साल यह फिल्म अपने पूरे बज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को जी स्टूडियोज ने निर्माता बोनी कपूर, आकाश चावला व अरुणव जॉय सेनगुप्ता के साथ मिलकर बनाया है।
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी दिखेंगी। इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। हाल ही में फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो चुका है। इसकी कहानी की वजह से लोग फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें