अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने आज इंस्टाग्राम पर काजोल की दो बेहद ही खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन फिर आप अपनी आंखें घुमा लोगी तो....जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।' अजय के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने भी काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है।
अजय और काजोल का करियर
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। एक्शन कॉमेडी इस फिल्म में अजय के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म "सन ऑफ सरदार" का आध्यात्मिक सीक्वल है। वहीं काजोल हाल ही में फिल्म 'मां' में नजर आई थीं। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है।
यह भी पढ़ें: Genelia Dsouza: 'मैं कितना लकी हूं', पत्नी जेनेलिया डिसूजा के जन्मदिन पर रितेश ने दी शुभकामनाएं; लिखा खास नोट...