फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: जब फिल्म सेट पर मदद के लिए चिल्लाए आमिर खान, अजय देवगन ने बचाई उनकी जान

Mon, 11 Nov 2024 11:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन फिल्मों में अपने बेखौफ अंदाज के लिए जाने जाते हैं। असल जिंदगी में भी वह काफी बहादुर हैं। हाल ही में अजय देवगन ने बताया कि कैसे उन्हें एक बार आमिर खान की जान बचाई। 
 
विज्ञापन
अजय देवगन और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में हुए एक इवेंट में अजय देवगन और आमिर खान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए। इन्हीं किस्सों में से एक किस्सा आमिर खान की जान बचाने वाला भी रहा। अजय ने बताया फिल्म 'इश्क' की शूटिंग के दौरान आमिर अचानक 'बचाओ बचाओ' चिल्लाने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ था आमिर के साथ? बता रहे हैं अजय और किससे और कैसे उन्होंने आमिर की जान बचाई। 

विज्ञापन

आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आमिर पर हुआ चिंपैंजी हमला 
बात 'इश्क' फिल्म की शूटिंग की है। अजय बताते हैं, 'फिल्म 'इश्क' के एक सीन को फिल्माने के दौरान एक चिंपैंजी ने आमिर पर हमला कर दिया। असल में आमिर ने ही चिंपैंजी पर पानी डाला था, जिससे वह भड़क गया। इसके बाद चिंपैंजी उनके पीछे ही पड़ गया। आमिर पर सेट पर भागते हुए और 'बचाओ बचाओ' चिल्लाते हुए नजर आए।' इस पर आमिर ने कहा, 'उस समय पर अजय का एक्शन काम आया।' साथ ही उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि इन्होंने मुझे चलती कार से बाहर खींचकर बचाया। 

एक-दूसरे की खूब तारीफ की 
आमिर और अजय ने इस इवेंट में बताया कि वे दोनों कम ही मिलते हैं, लेकिन जब भी मिलते हैं बहुत गर्मजोशी से मिलते हैं। आमिर ने बताया कि वह अजय देवगन को काफी पसंद करते हैं। वहीं अजय ने भी कहा कि हम दोनों को साथ में काम करना चाहिए। हो सकता है कि अजय का फिल्म 'इश्क-2' बनने की तरफ यह इशारा हो। 
विज्ञापन

अजय ने अपने प्रैंक्स के बारे में बात की 
अजय देवगन ने हाल ही में एक दूसरे इंवेट में अपने प्रैंक्स यानी शरारतों पर भी बात की। अजय देवगन कहते हैं कि आज कल लोग प्रैंक करने से डरते या घबराते हैं। हम पहले ऐसा नहीं सोचते थे। हमारे प्रैंक की वजह से तो एक-दो तलाक हुए हैं। दरअसल, अजय बॉलीवुड में अपने प्रैंक्स के कारण भी काफी मशहूर हैं। वह अपने कई सह-कलाकारों पर प्रैंक कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें