फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: सिंघम अगेन की कहानी सुन खुश हुए अजय देवगन, बोले- भगवान ने चाहा तो यह 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी

Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सर्कस' के फेल हो जाने के बाद रोहित अपनी नई फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए नए साल पर पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन ने नवंबर के महीने में 'दृश्यम 2' जैसी सुपरहिट फिल्म देकर साल शानदार तरीके से 2022 को अलविदा कहा था। अब एक्टर ने साल 2023 कि शुरुआत भी धमाकेदार की है। नए साल पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मुलाकात की है। दोनों के बीच यह मुलाकात 'सिंघम एगेन' को लेकर हुई। इस दौरान रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। दोनों के बीच हुई इस बैठक की जानकारी खुद अजय ने सोशल मीडिया पर दी।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शो में टेलीप्रॉम्प्टर देखकर जोक्स सुनाते हैं कपिल शर्मा, यूजर ने खोली पोल तो भड़के फैंस
 

अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की कहानी सुनकर साल की अच्छी शुरुआत की। यह स्क्रिप्ट फायर है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।'' बता दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि इस फिल्म के फेल हो जाने के बाद रोहित अपनी नई फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए नए साल पर पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी
विज्ञापन

अजय देवगन-रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने 'सर्कस' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रोहित ने खुलासा किया था कि वह फिल्म पर काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। तब उन्होंने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी तैयार हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह फिल्म लार्जर दैन लाइफ होगी। वहीं उन्होंने यह भा जानकारी दी थी कि इस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा दीपिका पादुकोण भी होंगी। उन्होंने कहा था, "हर कोई मुझसे पूछता है कि मैं 'लेडी सिंघम' को कब पेश करूंगा। तो, मैं यह बता दूं कि दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में लेडी सिंघम होंगी।'' जानकारी के अनुसार इस साल की शुरुआत में ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें