अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'बादशाहो' के लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और संजय गुप्ता होंगे। फिल्म के ट्रेलर इसमें अजय देवगन की बोली को लोगों ने खूब पसंद किया और अब उन्होंने इसके गाने का फर्स्ट लुक जारी किया है।
गाने का नाम है 'मेरे रश्के कमर'। इस फोटो में अजय के साथ इलियाना नजर आ रही है और ये एक रोमांटिक ट्रैक होगा।
हालांकि इन बोल से पहले भी एक गाना आ चुका है जिसे गजल गायक नुसरत फतेह अली खान ने गाया था और काफी फेमस भी हुआ था। इतना ही नहीं, इसके बाद सोनम कपूर और ऋतिक रोशन की एलबम में भी ये गाना सुनने को मिला था।
ये 'बादशाहो' का पहला गाना होगा जो कल रिलीज किया जाएगा।