अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘तानाजी’ साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। अजय की दो फिल्मों ‘मैदान’ और ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ का उनके प्रशंसक इन दिनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी एक फिल्म ‘चाणक्य’ की घोषणा हुए दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिल्म के निर्माता निर्देशक नीरज पांडे इसे शुरू करने को लेकर काफी आशान्वित हैं, लेकिन अजय इस फिल्म का काम इत्मीनान से शुरू करना चाहते हैं।
वहीं निर्देशक इंद्र कुमार उन गिनती के निर्देशकों में हैं जो हिंदी सिनेमा में पिछले तीस साल से लगातार काम कर रहे हैं और लगातार हिट फिल्में भी दे रहे हैं। इंद्र कुमार की बहन अरुणा ईरानी मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनके भाई आदि ईरानी ने भी कुछ फिल्मों में विलेन के रोल निभाए हैं। अभिनेत्री बिंदु उनकी चचेरी बहन हैं।