फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: ऑफिसर से लेकर गैंगस्टर तक के किरदारों में नजर आए अजय, जानिए किन फिल्मों में निभाया कौन सा रोल?

Sat, 12 Apr 2025 10:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन ने फिल्माें में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। दर्शकों ने उन्हें कई बार ऑफिसर के रोल निभाते देखा, साथ ही कुछ फिल्मों में गैंगस्टर भी अजय देगवन बने। हर किरदार में अभिनेता का अंदाज जुदा नजर आया। 
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वह एक ऑफिसर के रोल में हैं। इससे पहले भी वह ‘रेड(2018)’ में यही किरदार निभा चुके हैं। अजय देगवन ने कई फिल्मों में ऑफिसर का रोल किया तो कभी गैंगस्टर भी बने हैं। हर किरदार में वह दर्शकों को पसंद आए। जानिए, अजय देवगन की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।  

विज्ञापन

फिल्म 'रेड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn

रेड 2 
अजय देवगन ने ‘रेड 2’ में एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर का रोल निभाया है। इस बार फिल्म में उनके सामने विलेन के तौर पर रितेश देशमुख नजर आएंगे, वह एक भष्ट्राचारी राजनेता की भूमिका में दिखेंगे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है।

सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films

सिंघम सीरीज 
रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम’ सीरीज की फिल्मों में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए। बाजीराव सिंघम नाम के सख्त पुलिस वाले की भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया। पिछले साल ‘सिंघम अगेन’ में भी अजय देवगन यही किरदार निभाते दिखे।  

भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया
साल 2021 में अजय देवगन फिल्म ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में दिखे। अभिषेक दुधैया निर्देशित इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित रही। फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार भी नजर आए।

टैंगो चार्ली-एलओसी कारगिल
अजय देवगन ने आर्मी ऑफिसर के रोल भी फिल्मों में निभाए हैं। वह मणिशंकर निर्देशित फिल्म ‘टैंगो चार्ली’ में और जेपी दत्ता निर्देशित ‘एलओसी कारगिल’ में आर्मी ऑफिसर बने। इन किरदारों को अजय देवगन ने बड़ी ही संजीदगी से बड़े पर्दे पर निभाया। 

विज्ञापन

फिल्म 'कंपनी' में गैंगस्टर बने अजय देवगन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों में बने गैंगस्टर 
एक तरफ अजय देवगन ने फिल्मों में ऑफिसर के रोल किए, वहीं वह गैंगस्टर जैसे किरदार में भी दिखे। रामगोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म ‘कंपनी(2002)’ में वह एक गैंगस्टर के रोल में छा गए। वहीं  ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई(2010)’ में भी एक डॉन की भूमिका अजय देगवन ने की, फिल्म को मिलन लुथरिया ने निर्देशित किया था। प्रभुदेवा ने भी एक फिल्म ‘एक्शन जैक्सन(2014)’ निर्देशित की, इसमें अजय ने डबल रोल किया। इसमें एक सीधा-साधा इंसान का किरदार था तो वहीं दूसरा रोल गैंगस्टर का रहा, दोनों ही किरदार अजय बखूबी निभाते दिखे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें