मनोरंजन जगत में कई ऐसे कपल हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस का दिल खुश कर देते हैं। इसमें अभिनेत्री इशिता दत्ता और अभिनेत्री वत्सल सेठ भी शामिल हैं। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे इशिता और वत्सल इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इशिता और वत्सल की प्यार भरी रोमांटिक तस्वीरें वारयल हो रही हैं, जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
इशिता और वत्सल छुट्टियों पर हैं और एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जहां से इशिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में इशिता और वत्सल स्वीमिंग पूल में हैं और उस पल को एंजॉय कर रहे हैं। तस्वीरों में दोनों पानी में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में दोनों हर बार कुछ अलग और मजेदार पोज दे रहे हैं, जिससे उनकी ये तस्वीरें और ज्यादा यादगार बन गईं। लुक की बात करें तो इशिता ने पर्पल कलर की बिकिनी पहनी है और हल्के मेकअप के साथ बालों का बन बनाया हुआ है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ इशिता ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि आज ब्लू है पानी पानी पानी पानी।' दोनों की इन शानदार तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोटिकॉन भेजा है।
विज्ञापन
बता दें कि इशिता टीवी सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' का हिस्सा थीं। इस फिल्म में इशिता ने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। वहीं, वत्सल सेठ भी अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' में वत्सल ने अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था।