दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू
- फोटो : अमर उजाला
कितने दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग?
सैक्निलक के मुताबिक 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग सिनेमाघरों में रिलीज से पांच दिन पहले शुरू हुई थी। फिल्म ने तीन ट्रैक किए गए शो-दिनों में 19.19 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। ब्लॉक सीटों को छोड़कर यह आंकड़ा 12.52 करोड़ रुपये है।
कितने टिकटों की हुई बिक्री?
फिल्म के 21,281 शो में लगभग 4.77 लाख टिकट बिके हैं, जिससे कुल ऑक्यूपेंसी (सीट भरने की दर) लगभग 10 प्रतिशत रही है। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह 6 प्रतिशत है। अब तक 24 शो के 'सोल्ड आउट' होने की जानकारी मिली है।
शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म की नेट ओपनिंग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। यह सिर्फ एक अनुमान है, पक्का कलेक्शन नहीं। ओपनिंग डे की असल कमाई टिकटों की आखिरी बिक्री और ऑक्यूपेंसी पर निर्भर करेगी।