फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaman Devgan: काम के मामले में बेहद सख्त हैं अजय देवगन, अमन देवगन ने कहा- काजोल से मिलती है पॉजिटिविटी

Wed, 15 Jan 2025 07:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमन देवगन ने अजय देवगन और काजोल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अजय देवगन बहुत प्यारे हैं लेकिन काम के मामले में वे बेहद सख्त हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन-अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और काजोल के भतीजे अमन देवगन फिल्म आजाद के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। राशा थडानी के साथ अपनी फिल्म के अलावा उन्होंने अपने चाचा चाची को लेकर भी बात की। युवा ने कहा कि अजय काम के मामले में सख्त हैं, जबकि काजोल मजेदार हैं और जब भी उन्हें जरूरत होती है वो उनकी नेगेटिविटी को बाहर कर देती हैं।
विज्ञापन

अजय देवगन काम को लेकर हैं सख्त
'आजाद' फिल्म स्टार अमन देवगन ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत की। फिल्म के अलावा उन्होंने अजय देवगन को लेकर भी अपनी बातें कहीं। उन्होंने कहा, "वह जितने प्यारे हैं, काम के मामले में भी उतने ही सख्त हैं। मुझे लगता है कि वह कभी संतुष्ट नहीं होते।"

OTT Release: स्कैमर्स की अब नहीं खैर, राधे मोहन करेंगे सबकी खटिया खड़ी; इस ओटीटी पर देखें आर माधवन की फिल्म

अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल हैं बेहद पॉजिटिव
वहीं, काजोल को लेकर अमन ने कहा कि उनकी चाची इतनी पॉजीटिव हैं कि अगर मैं कभी उदास होता हूं, किसी बात को लेकर दुखी होता हूं, तो मैं बस उसके साथ एक कमरे में जाकर बैठ जाता हूं। 5 मिनट में मेरा मूड एकदम सही हो जाता है।" उन्होंने कहा कि अगर कभी परेशान रहूं और काजोल से मिलूं तो वे सारी नेगेटिविटी को दूर कर देती हैं। 

Roshan: बचपन में ही इन उस्तादों से ली शिक्षा, आज 'कव्वाली के बादशाह' नाम से होती है ऋतिक रोशन के दादा की पहचान

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही आजाद में राशा थडानी और अमन देवगन इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी एक घोड़े के इर्द गिर्द घूम रही है। फिल्म को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें