फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn First look: सामने आया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का पहला लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Thu, 03 Feb 2022 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवन एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है।
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का नया पोस्टर 'भंसाली प्रोडक्शन्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, "आ रहे हैं कल, ट्रेलर के साथ। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी से सिनेमाघरों में।" 

विज्ञापन


कैसा है अजय का लुक
इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। वह 'सलाम' करते नजर आ रहै हैं। इस फोटो में अजय का विंटेज लुक साफ दिखाई दे रहा है।



संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। हालांकि अब ये फिल्म इसी महीने 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन


इस फिल्म में अजय देवगन एक गैंगस्टर का रोल निभाते नजर आएंगे, उनके साथ-साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं, जो गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अजय और संजय लीला भंसाली की जोड़ी पूरे 22 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। उन्हें आखिरी बार साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में देखा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें