अजय देवगन अपनी ‘गोलमाल’ की टीम के साथ एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। बता दें कि इस साल दिवाली में रोहित शेट्टी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ लेकर आ रहे है। जिसमें अजय देवगन, परिणीती चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे और कुनाल खेमू दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
पढ़ें- करण जौहर के बाद शेखर सुमन ने भी कंगना की 'सिमरन' का उड़ाया मजाक
इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया आकाउंट पर मैसेज शेयर करके दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को 22 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा।
Gopal is back with his gang to entertain you'll. Get ready for #GolmaalAgain https://t.co/tMofuWajvE
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 18, 2017
इतना ही नहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें फैंस के लिए एक मैसेज भी होता हैकि इस दिवाली लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक। कुछ दिनों पहले फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने यह बताया कि “मैं जब भी गोलमाल बनाता हूँ हर कोई बस मेरे फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात करता हैं लेकिन मैं इस बार हवा में कार उड़ने वाले सीन्स नहीं रखने जा रहा हूँ। यह फिल्म एक आउट एंड आउट कॉमेडी होगी।