फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन चौथे दिन में आकर इस फिल्म का कलेक्शन कम हो गया है। वहीं साउथ फिल्म ‘कांथा’ का भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा हाल नहीं है। जानिए, इन फिल्मों का क्या कलेक्शन? साथ ही ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ भी सिनेमाघरों में कई दिन से बनी हुई हैं, जानिए इनकी अब तक कितनी कमाई हुई।
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘दे दे प्यार दे 2’ का चौथे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 39 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर तो यह फिल्म बढ़िया कलेक्शन कर गई लेकिन मंडे टेस्ट में पस्त हो गई। वैसे अक्सर ही वीकएंड के बाद फिल्मों की कमाई घटती है लेकिन अजय की फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट है। अंशुल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत, माधवन भी हैं।
फिल्म ‘कांथा’
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बॉक्स ऑफिस पर कमजोर हुई ‘कांथा’
दुलकर सलमान की साउथ फिल्म ‘कांथा’ ने चौथे दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए। जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म काफी धीमा कलेक्शन कर रही है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 15.50 करोड़ रुपये है।
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' और 'हक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ लाखों में सिमटी कमाई
यामी गाैतम की फिल्म ‘हक’ ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इसने अपने कलेक्शन में इजाफा किया था, यामी की फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 17.30 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गलफ्रेंड’ की कमाई भी सोमवार को यानी रिलीज के ग्यारहवें दिन सिर्फ 50 लाख हुई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 16 करोड़ रुपये है।