फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: केकेआर की जीत पर खुशी से झूमे अजय देवगन, पोस्ट साझा कर किंग खान को दी बधाई, बोले- उम्दा प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि टीम ने 20 से कम ओवर में 113 रन बनाए। केकेआर के गेंदबाजों के हाथों सभी विकेट गंवाने के साथ, SRH ने आईपीएल में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर और आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्कोर बनाया।
विज्ञापन
अजय देवगन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। रविवार को खेले गए फाइनल में केकेआर ने 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। इससे पहले कोलकाता ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था। केकेआर की जीत से बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान बहुत ही खुश हैं। मशहूर हस्तियां अभिनेता को बधाई संदेश भेज रही हैं। अजय देवगन ने भी अपने दोस्त शाहरुख खान को केकेआर की जीत पर बधाई दी है।
विज्ञापन


केकेआर की जीत पर अजय ने दी किंग खान को बधाई

अपने एक्स हैंडल पर अजय देवगन ने संदेश साझा किया और लिखा, "सफल सीजन के लिए @KKRiders और मेरे दोस्त @iamsrk को बधाई। फाइनल में सच में एक प्रभावशाली प्रदर्शन।"   केकेआर ने रविवार रात चेन्नई में एसआरएच को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2024 का विजेता खिताब हासिल किया। SRH के पास बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे और वह रविवार रात हुए आईपीएल फाइनल में आउट होने वाली पहली टीम बन गई।



केकेआर ने जीती आईपीएल ट्रॉफी
बता दें कि टीम ने 20 से कम ओवर में 113 रन बनाए। केकेआर के गेंदबाजों के हाथों सभी विकेट गंवाने के साथ, SRH ने आईपीएल में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर और आईपीएल फाइनल में सबसे कम स्कोर बनाया। 114 रनों का लक्ष्य केकेआर ने काफी आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर
वहीं,  वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन ने कश्मीर में सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी कर ली है। कुछ दिनों से फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इसके अलावा अब हाल ही में, अजय देवगन का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कश्मीर फिल्म अथॉरिटी को धन्यवाद दे रहे हैं। अभिनेता ने उन्हें एक खास मैसेज भेजा है और वापस आने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन

 

Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' पर आया ताजा अपडेट, इस अभिनेता की हुई फिल्म में एंट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें