अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' बॉक्स ऑफिस पर जमकर पसंद की जा रही है। फिल्म के कलेक्शन से तो ये साफ ही है। महज तीन दिनों में फिल्म में बॉक्स पर जबरदस्त कमाई करते हुए 43.30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी शुरूआत करते हुए 12.60 करोड़ की कमाई के साथ बॉकेस ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 15.60 करोड़ रुपए कमाए थे। बात करे फिल्म के तीसरे दिन यानि रविवार की तो इस दिन फिल्म ने 15.10 करोड़ की कमाई की।
इसके साथ अब तक फिल्म ने हुए 43.30 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और इलियाना डीक्रूज भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
पढ़ें- शर्ट और स्लीपर में ही घर से बाहर निकल आईं सुहाना, फोटोग्राफर को देखा तो हुईं परेशान
फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर, गाने और पोस्टर्स को भी काफी पसंद किया जा रहा था। जिससे मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और रिलीज के बाद फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी भी उतरी।
#Baadshaho fared well in its opening weekend... Fri 12.60 cr, Sat 15.60 cr, Sun 15.10 cr. Total: ₹ 43.30 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2017