फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए अजय देवगन ने की ICU की व्यवस्था, दान में दिए इतने रुपये

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कोरोना मरीजों के लिए अजय देवगन ने 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की
  • बीएमसी को दिए 1 करोड़ रुपये
  • महाराष्ट्र में कोरोना को खत्म करने के लिए आगे आए सेलेब्स
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की स्थिति से हर कोई वाकिफ है।मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते कहीं बेड की कमी हो रही है तो कहीं ऑक्सीजन कम पड़ जा रहा है। ऐसे में बिगड़ती स्थिति को देखकर एक के बाद एक सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने कोरोना संक्रमितों के मदद की है। महाराष्ट्र में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी ओर से 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो जाए।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो अजय देवगन ने बीएमसी को करीब 1 करोड़ रुपये की राशि दी है जिससे 20 बेड का इमरजेंसी अस्पताल तैयार हो सके। उनके इस नेक कदम की तारीफ हो रही है। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने भी 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगवाए हैं। इससे बहुत से लोगों को मदद मिलेगी।

वहीं सलमान खान ने भी भाईजान्स किचन से खाना बनवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स में बंटवाए थे। उन्होंने खुद खाना खाकर इसकी क्वालिटी चेक की थी। सलमान खान के अलावा आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी मदद सीएम राहतकोष में योगदान दिया। शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, सुष्मिता सेन, कटरीना कैफ विक्की कौशल जैसे सितारे भी कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए तरह तरह के इंतजाम कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो बिना किसी जरूरत के घर से बाहर ना निकलें और मास्क जरूर लगाएं। कुछ राज्यों में देश की स्थिति ज्यादा भयावह है, लेकिन इससे घबराना नहीं है। सेलेब्स का भी कहना है कि अगर हम एक जुट होकर इस बीमारी से लड़ेंगे तो ये जल्द ही खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें