तानाजी मशहूर मराठा साम्राज्य में छत्रपति शिवाजी के सेनापति थे। 17वीं सदी की कहानी कहती इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'तलवार की तरह तेज दिमाग था... तानाजी: अनसंग वॉरियर, सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020'। यह पहली हिंदी बायोपिक फिल्म है जो 3डी में रिलीज होगी।
'तानाजी' के अलावा अजय देवगन इन दिनों 'मैदान' नाम की एक फिल्म भी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक फिल्म 'बधाई हो' से मशहूर हुए अमित शर्मा हैं। फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के योगदान पर बन रही है।