फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता अजय देवगन साल की शुरूआत में ही टोटल धमाल और दे दे प्यार दे जैसी दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इनके अलावा अजय देगन अपनी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर पर काम खत्म कर चुके हैं। हाल ही में वे फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इन्डिया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी अगली फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया और साथ लिखा मैदान किक्स ऑफ टुडे। यानी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
फिल्म मैदान का खुलासा काफी पहले ही हो चुका है। बता दें की यह फिल्म एक बायोपिक है। यह बायोपिक पूर्व फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की ज़िंदगी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' के निर्देशक अमित शर्मा और निर्माण बोनी कपूर करने वाले हैं। यह फिल्म अजय देवगन की पहली स्पोर्ट्स फ़िल्म होगी। मैदान एक पीरियड फ़िल्म है, जिसमें 1952 से लेकर 1962 तक के दौर को दिखाया जाएगा। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह वक्त गोल्डन एरा के नाम से भी जाना जाता है। रहीम के कार्यकाल के दौरान, भारतीय फुटबॉल टीम को बहुत सफलता मिली। 1951 और 1962 में एशियाई खेल जीतने के अलावा, भारत 1956 के मेलबर्न ओलंपिक के सेमीफाइनल में भी पहुंचा, जिसे आज भी फुटबॉल में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
इस फिल्म में अजय देवगन इन्हीं कोच की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। अजय के साथ फिल्म में दक्षिणी फ़िल्मों की जानी-मानी अदाकारा कीर्ति सुरेश भी हैं। कीर्ति सुरेश ने इसी साल अपनी फिल्म महंती के लिए राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ट अभिनेता का खिताब अपने नाम किया है।