फिल्म अभिनेता अजय देवगन आज पत्नी काजोल का मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप पर शेयर करने पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि अजय के इस कदम को फिल्म प्रमोशन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अजय ने एक ट्वीट किया किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि काजोल देश में नहीं है और आप उनसे व्हाट्सएप के इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
किसी यूजर ने अजय देवगन को सलाह दी कि वे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो जाएं तो किसी ने कहा-आर यू ओके। किसी ने काजोल को अजय देवगन द्वारा प्रचार किए जा रहे गुटखा पान मसाला को छुड़ाने की सलाह दी है। कई लोगों ने काजोल के नंबर को सेव कर अपने व्यक्तिगत नंबर से उन्हें मैसेज करना भी शुरू कर दिया है। काजोल को ये सलाह भी दी जा रही है कि आप यह व्हाट्सएप नंबर बंद कर दे या इस नंबर को डिलीट कर दें