फिल्म अभिनेता अजय देवगन का पत्नी काजोल का मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप पर शेयर करना इतना भारी पड़ गया कि उनकी घर में एंट्री बंद हो गई है। दरअसल, हुआ यूं कि अजय ने बीते दिन एक ट्वीट किया था कि काजोल देश में नहीं है और आप उनसे व्हाट्सएप के इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
किसी यूजर ने अजय देवगन को सलाह दी कि वे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो जाएं तो किसी ने कहा-आर यू ओके। किसी ने काजोल को अजय देवगन द्वारा प्रचार किए जा रहे गुटखा पान मसाला को छुड़ाने की सलाह दी है। कई लोगों ने काजोल के नंबर को सेव कर अपने व्यक्तिगत नंबर से उन्हें मैसेज करना भी शुरू कर दिया है। काजोल को ये सलाह भी दी जा रही है कि आप यह व्हाट्सएप नंबर बंद कर दे या इस नंबर को डिलीट कर दें
अजय ने इसको लेकर सफाई देते हुए फिर से ट्वीट किया कि फिल्म सेट पर प्रेंक करना अब बहुत पुरानी बात है, इसलिए एक व्यक्ति पर प्रेंक करने की कोशिश की। काजोल इस पर भड़क गईं और लिखा कि ऐसा लग रहा है कि तुम्हारे प्रेंक अब स्टूडियो का हिस्सा नहीं है, लेकिन इनकी घर में एंट्री नहीं है। ट्वीट के आखिर में काजोल ने गुस्से वाली स्माइली भी लगाई हैं।