बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन इस समय कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वे इस समय इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' कर रहे हैं। बहरहाल, इस बीच एक और खबर सामने आई है कि वह एक फिल्म को प्रोड्यूस भी करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'द बिग बुल' होगा। अजय देवगन ने इसे पहले 'शिवाय' प्रोड्यूस की थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । अब देखते है यह फिल्म क्या धमाल करती है लोगों के बीच।
क्या है 'द बिग बुल' फिल्म की कहानी
'द बिग बुल' फिल्म की कहानी कुख्यात स्टॅाक ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को कुक्की गुलाटी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के हीरो कि तलाश जारी है।
आपको बता दें, 1992 में सबसे बड़ा स्टॉक घोटाला हुआ था। उस घोटाले का मास्टरमाइंड और कोई नहीं हर्षद मेहता था। हर्षद मेहता पर करीब 27 क्रिमिनल चार्जेस थे जिनमें से वो केवल 4 में दोषी पाया गया था। इस घोटाले के सामने आने से पहले हर्षद मेहता को 'बिग बुल' कहा जाता था। हर्षद मेहता की मौत 2001 में हो गई थी।
आपको बता दें कि अजय देवगन इस समय इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' कर रहे हैं। ये फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 'सिंघम' के साथ माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है।