फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिम्मतवाला' में बंगाल टाइगर के साथ शूटिंग करेंगे अजय देवगन

Wed, 05 Dec 2012 09:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'सन ऑफ सरदार' की सफलता के बाद अब अजय अपनी अगली फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग की तैयारियों में जुट गये हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी लेकिन कुछ महत्वपूर्ण हिस्से अभी भी शूट होने बाकी हैं। शूटिंग के बाकी दृश्य अजय देवगन पर फिल्माए जाने हैं।
विज्ञापन


 इस बार अजय कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिसे सुन कर शायद सभी दंग रह जायें। जी हां, अजय फिल्म 'हिम्मतवाला' के लिए बंगाल टाइगर के साथ कुछ दृश्य फिल्माने जा रहे हैं। इन दृश्यों में वह टाइगर से फाइट करते हुए दिखेंगे। निश्चित ही यह दृश्य काफी खतरनाक होंगे। अजय चाहते हैं कि वे अपने स्टंट के साथ कुछ नये प्रयोग करें। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन को बंगाल टाइगर के साथ दिखाया गया है।

अजय मानते हैं कि वे अपने किरदार में वास्तविकता लाने के लिए बंगाल टाइगर के साथ स्टंट वाले दृश्य खुद शूट करेंगे। अजय इन दृश्यों की शूटिंग के लिए निर्देशक साजिद खान के साथ मॉरिशस जा रहे हैं। खबर यह भी है कि 'हिम्मतवाला' फिल्म के यह दृश्य कुछ-कुछ अमिताभ बच्चन की फिल्म 'नटवर लाल' जैसे होंगे। इन दृश्यों को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन द्वारा ही निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन


अजय चाहते हैं कि वह अपने सीन में कुछ वैसा ही फ्लेवर असर पैदा कर सकें। फिल्म के इन दृश्यों की शूटिंग मॉरिशस में ही होगी। हालांकि साजिद ने कहा है कि टाइगर के साथ कुछ सीन शूट करने के बाद अजय के बाकी खतरनाक स्टंट उनके बॉडी डबल करेंगे। क्योंकि फिल्म में ऐसे कई खतरनाक सीन हैं, जिसे फिल्माना अजय के लिए रिस्की हो सकता है और हम ऐसा नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें