फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपाक के बाद दीपिका ने की बायोपिक से तौबा, ये मशहूर अभिनेत्री करेंगी चर्चित वेश्या की कहानी

Sat, 18 Jan 2020 06:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका, ऐश्वर्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लेखक और निर्देशक प्रदीप सरकार की अगली फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। यह फिल्म 19वीं सदी की एक वेश्या ‘नटी बिनोदिनी’ के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन


बिनोदिनी एक ऐसी वेश्या थी, जिसने देहव्यापार छोड़कर एक थिएटर कलाकार बनने का रास्ता अपनाया। बाद में शादी करके वह एक गायिका के रूप में दुनिया के सामने आईं। उनकी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव हैं।

सूत्रों की मानें तो दीपिका अभी अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' के दर्द से बाहर नहीं निकल पाई हैं, इसलिए वह फिलहाल के लिए ऐसी कोई भी गंभीर मुद्दे वाली फिल्म नहीं करना चाहतीं। फिल्मों में हमेशा उलझी रहने वाली दीपिका ने अपनी फिल्म 'छपाक' के बाद किसी भी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि वह अब थोड़ा आराम करना चाहती हैं, और काम के तौर पर सिर्फ रोमांटिक कॉमेडी फिल्में ही करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दीपिका के फिल्म छोड़ देने के बाद इसके निर्माताओं ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को इस फिल्म की पटकथा सुनाई है। अच्छी बात यह है कि ऐश्वर्या को यह कहानी पसंद भी आ गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा, और ऐश्वर्या इस सांचे में फिट हुईं तो 2018 की फिल्म फन्ने खां के बाद उनकी यह अगली फिल्म रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें