अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्य रॉय घर पर नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने अब घर से बाहर रहने का बहाना निकाल लिया है।
ऐश और उनकी सास जया बच्चन के बीच खटपट अपने चरम पर है। ऐश उस घर से अलग तो नहीं हो रहीं हैं लेकिन उन्होंने उस घर से दूर रहने का बहाना खोज लिया है।
असल में ऐश्वर्य राय दिन में घर पर नहीं बल्कि अराध्या के साथ उस स्कूल में रहती हैं जिस स्कूल में वह पढ़ती है। ऐश्वर्या अराध्या के साथ जाती हैं और अराध्या के साथ ही लौटती हैं।
पूरा दिन अब वह अराध्या के साथ ही बिताती हैं। बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि ऐश ऐसा इसलिए करती हैं ताकि वह जया बच्चन से बच सकें।
आप को मालूम ही होगा कि इन दिनों जया बच्चन और ऐश के बीच टकराव चल रहा है। यह टकराव इतना बढ़ गया कि ऐश एक बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने पति अभिषेक से झगड़ती हुई दिखीं।