ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल का आखिरी लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
वायरल वीडियो में क्या है?
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने डेब्यू किया है। यहां से उनका वीडियो वायरल हुआ है जो चर्चा में है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय कान में अपने फैंस से मिल रही हैं। वह अपने फैन के साथ पोज भी दे रही हैं। ऐश्वर्या सबसे आखिर में जब एक शख्स को ऑटोग्राफ दे रही थीं तब आराध्या उनके सामने खड़ी थीं।
आराध्या ने दिया रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या अपनी मां के पास ही खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आने के बाद ही ऐश्वर्या और उनकी जोड़ी ने सुर्खियां बटोरीं। इस खास मौके के लिए, आराध्या ने लाल रंग की फ्रॉक जैसा एक आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक चमकीला लाल केप पहना था। वहीं, ऐश्वर्या एक बॉडी-कॉन लाइट पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फेस्टिवल में पहला लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitaggarwalofficial