फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2026: कान का हुआ समापन, रेड कारपेट पर फिर उतरीं ऐश्वर्या; अवॉर्ड के मामले में खाली रही भारत की झोली

Sun, 24 May 2026 07:32 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Cannes Look 2026: शनिवार देर रात कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो गया। आखिरी दिन इस इवेंट से ऐश्वर्या राय का ग्लैमरस लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया। लेकिन अवॉर्ड के मामले में भारत की झोली खाली ही रही। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल का आखिरी लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय हर साल कान फेस्टिवल के आखिरी दिनों में रेड कारपेट पर नजर आती हैं और सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। शनिवार देर रात ऐश्चर्या राय का कान फेस्टिवल से लास्ट लुक सामने आया। यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन


 
ऐश्वर्या राय व्हाइट पैंटसूट में रेड कारपेट पर छा गईं। एक तरफ जहां उनकी वजह से कान फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भारत का जलवा देखने को मिला, वहीं अवॉर्ड के मामले में निराशा ही हाथ लगी। 
विज्ञापन



कान फेस्टिवल के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने व्हाइट पैंटसूट के साथ एक फेदर लेस वाला बोआ (Boa) स्कार्फ टीमअप किया था। इससे उनका लुक और भी खूबसूरत नजर आने लगा। 
 

विज्ञापन


ऐश्वर्या का फैशन स्टेटमेंट काफी बोल्ड, ब्यूटीफुल था। इस ड्रेस को डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया है।


पैंटसूट के साथ ऐश्वर्या ने डायमंड रिंग पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। फैंस ने भी ऐश्वर्या के इस लुक को खूब पसंद है, उन्हें कान फेस्टिवल की क्वीन कह दिया है। 
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में कुछ भारतीय फिल्मों का प्रीमियर भी हुआ, इस लिस्ट में 'अम्मा अरियन', 'बालन: द बॉय', 'चर्डीकला', '21 सितंबर', 'शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट' और 'स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लावर' शामिल रहीं। अवॉर्ड के मामले में भारत की झोली कान फिल्म फेस्टिवल में खाली ही रहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें