फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फन्ने खां' में गाने के बोल सुन भड़कीं ऐश्वर्या, शूटिंग छोड़कर रखनी पड़ गई ऐसी डिमांड

Tue, 26 Jun 2018 01:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fanney khan
विज्ञापन
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की  फिल्म 'फन्ने खां' का टीजर मंगलवार को जारी हो रहा है। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग सिर्फ इसलिए कैंसिल कर दी थी, क्योंकि गाने के बोल उन्हें अश्लील लग रहे थे।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट की मानें तो ‘फन्ने खां’ के एक गाने की शूटिंग की जानी थी। इस गाने को शूट करने की सारी तैयारियां भी हो चुकी थी कि अचानक ऐश्वर्या राय को गाने के बोल पसंद नहीं आए और उन्होंने इसे शूट करने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में ऐश्वर्या के कहने पर इस गाने के बोल बदल दिए गए।

फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।
विज्ञापन


यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें