फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए राजकुमार राव, 'फन्ने खां' का दूसरा गाना रिलीज

Sun, 15 Jul 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' काफी सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'मोहब्बत' दर्शकों का काफी पसंद आया है। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा एक्टर अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं। 'मोहब्बत' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


'फन्ने खां' के दूसरे गाने का नाम ‘हल्का-हल्का’ है। इस गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान और दिव्या कुमार ने बेहद खूबसूरती से गाया है। ‘हल्का-हल्का’ के संगीतकार अमित त्रिवेदी हैं, जबकि इरशाद कामिल ने गाने के बोल लिखे हैं। बात करें गाने के वीडियो की तो इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की बेहतरीन लव केमिस्ट्री नजर आ रही है। 

इतना ही नहीं ‘हल्का-हल्का’ गाने में ऐश्वर्या राय के ग्लैमरस अंदाज को देखकर उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 5 लाख 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा है। ट्रेलर देख कर भी यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह अनिल कपूर की फिल्म है और वही इस फिल्म के प्रोटैग्निस्ट हैं, न कि ऐश्वर्या राय।
विज्ञापन


फिल्म में अनिल कपूर ने ऐसे पिता का रोल किया है जो पैसों की तंगी की वजह से गायक बनने का अपना सपना पूरा ना कर सका। वह अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाना चाहता है जिसके लिए वह ऐश्वर्या को अगवा करता है। बता दें कि यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है।

वहीं फिल्म में राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। 'फन्ने खां' का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। वहीं, राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म प्रोड्यूस की है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका  मुकाबला इरफान खान की फिल्म 'कारवां' और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' से होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें