फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के पिता का मुंबई में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Sun, 19 Mar 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Aishwarya With Father
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय का मुंबई मे निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


ऐश्वर्या के पिता को कैंसर था। उन्हें इस साल जनवरी में तबीयत खराब होने के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐश्वर्या भी तब अपनी छुट्टियां बीच में छोड़कर इंडिया आ गई थीं।

फरवरी के बाद ऐश्वर्या के पिता की तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी। उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि उन्हें हर वक्त वेंटीलेटर पर रखा जाता था।

ऐश्वर्या अपने सभी काम छोड़कर हर वक्त अस्पताल में मौजूद रहती थीं। अभिषेक को भी जब समय मिलता था वे अस्पताल पहुंच जाते थे। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी को भी लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बच्चन परिवार ने नहीं मनाई थी होली

abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या के मायके और ससुराल में इस बार होली भी नहीं खेली गई थी। दोनों परिवारों ने तय किया था कि जब तक ऐश्वर्या के पिता की हालत ठीक नहीं हो जाती, तब तक वे कोई जश्न नहीं मनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें