फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न में फहराया तिरंगा

Sat, 12 Aug 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
विज्ञापन
15 अगस्त को भारत आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है और हर कोई आजादी के इस जश्न में डूबा हुआ है। आजादी का ये जश्न उस समय और भी बढ़ गया जब सात समंदर पार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न के खास आयोजन में भारतीय तिंरगा फहराया।
विज्ञापन


ऐश्वर्या इन दिनों अपनी बेटी के साथ आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले इंडियन सिनेमा फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। जहां पर स्वतंत्रता के 70 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। इस मौके पर ऐश्वर्या के अलावा करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएं। 
  Close up shots ⏩ #AishwaryaRaiBachchan looks stunning  @FedSquare #Australia #IndependenceDay pic.twitter.com/bvG05XuqYU — Aishwarya Universe (@AUniverse_Ram) August 12, 2017
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने मेलबर्न के फेडरेशन स्केवर में भारतीय तिरंगा फहराया और सैल्यूट किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय गान भी गाया। इस खास मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ स्टेज पर पहुंची और लोगों को तहे दिल से आभार व्यक्त किया। 

पढ़ें- फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर अक्षय ओबरॉय ने बताया सच


ऐश्वर्या ने कहा, 'मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि आपने मुझे इतना महत्वपूर्ण और प्यार भरा अनुभव दिया। मैं और मेरी बेटी इसे जिंदगी भर याद रखेंगे'। फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने ऐश्वर्या के एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ थामे मंच पर नजर आ रही हैं।  Aishwarya Rai Bachchan and Aradhya, after the actress hoisted the Indian flag at Independence Day celebrations as part of #IFFM2017 pic.twitter.com/rYvrG7MHOB — Rajeev Masand (@RajeevMasand) August 12, 2017
विज्ञापन



इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने व्हाइट कलर का अनारकली लॉग सूट पहना हुआ था तो वहीं उनकी बेटी आराध्या भी व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें