फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जन्मदिन मुबारक बेबी-पापा'; अभिषेक के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय का पोस्ट, शेयर की जूनियर बच्चन के बचपन की फोटो

Thu, 05 Feb 2026 10:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan 50th Birthday: अभिनेता अभिषेक बच्चन 05 फरवरी 2026 को 50 वर्ष के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अभिषेक बच्चन आज गुरुवार 05 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 50 वर्ष के हो गए हैं। दिन भर उन्हें बधाईयां मिलती रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के चर्चित सितारों ने उन्हें विश किया। चर्चित एक्ट्रेस और अभिषेक बच्चन की वाइफ ऐश्वर्या ने एक्टर के बचपन की फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन


जूनियर बच्चन की क्यूट फोटो साझा की
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई थोड़ी देर से दी। मगर, उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, वह तुरंत वायरल हो गया। आखिर यह पोस्ट है ही इतना मजेदार। ऐश ने जूनियर बच्चन के बचपन का एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा किया है। इसके साथ कैप्शन और भी दिलचस्प लिखा है।
 


ऐश्वर्या ने अभिषेक के लिए की ये दुआ
ऐश्वर्या राय ने लिखा है, 'प्यारे 'बेबी-पापा' को 50वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार। हमेशा खुश रहो, सेहतमंद रहो और जिंदगी में खूब सुकून और खुशहाल रही। भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी रहे। इसी तरह दमकते रहें। खूब प्यार'।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Border 2 Box Office: कछुए की चाल से 300 करोड़ की तरफ बढ़ रही 'बॉर्डर 2'; जानिए 14वें दिन कितना किया कलेक्शन
 

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2007 में हुई ऐश-अभिषेक की शादी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक कथित तौर पर फिल्म 'गुरु' के दौरान करीब आए थे। साल 2007 में इनकी शादी हुई। इस शाही शादी में कई चर्चित सितारे शामिल हुए। साल 2011 में कपल ने बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया। बीते दिनों कई बार ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें उड़ चुकी हैं। मगर, ये सब निराधार हैं। हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक को आराध्या के एनुअल डे फंक्शन में साथ देखा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें