अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया ब्लू गाउन
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए ऐश्वर्या राय का ब्लू गाउन फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। इस गाउन से जुड़ी डिटेल्स को डिजाइनर के इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है, ‘कान फेस्टिवल की एक बेजोड़ आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अमित अग्रवाल की बनाई हुई गाउन ड्रेस में नजर आईं।’
किस तरह से तैयार हुआ ब्लू गाउन
आगे पोस्ट में बताया गया है कि ऐश्वर्या का ब्लू गाउन बनाने में लगभग 1500 घंटे लगे हैं। पोस्ट में लिखा है, ‘स्टाइलिस्ट मोहित राय के साथ मिलकर ऐश्वर्या का पूरा लुक तैयार किया गया। इस गाउन में क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी की गई है। हजारों क्रिस्टल को जालीदार बनावटों के अंदर पिरोया गया है। इस काम में लगभग 1500 घंटे से ज्यादा का समय कारीगरों को लगा है।'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'इस गाउन का डिजाइन स्पेस यानी अंतरिक्ष से इंस्पायर है। गाउन का गहरा नीला रंग और इसका डिजाइन ब्रह्मांड जैसा आभास देता है।’
कान फेस्टिवल से दूसरा लुक भी हुआ वायरल
कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा लुक भी वायरल हुआ। हल्के गुलाबी रंग के गाउन में वह नजर आईं। बेटी आराध्या ने भी अपने लुक से फैंस को चौंकाया, वह भी ऐश्वर्या के साथ दिखीं। आराध्या ने रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था। अब आराध्या के लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर हाे रही है।